UPDATE CHANDAULI NEWS: बबुरी में विवाहिता का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। ससुराल वाले फरार हो गए थे। पुलिस ने सास और पति के गिरफ्तारी की बात बताई है।
विवाहिता की संदिग्ध मौत
जनपद चंदौली के बबुरी थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना, शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने आत्महत्या किया है। पर क्यों ? इसका जवाब नही मिल पाया। वहीं ससुराल वाले भी मौके से फरार है। हालांकि, पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में सास और पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: गैस सिलेंडर में लगी आग।
Chandauli news: सास-ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला।
पति-पत्नी में था विवाद
जानकारी के अनुसार मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत बगही गांव निवासी विजय विश्वकर्मा की 21 वर्षीय सोनी की शादी, करीब दो साल पहले बबुरी क्षेत्र के वंशीनगर निवासी जितेन्द्र के साथ हुई थी। मृतका के पिता की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। हाल में ही सोनी, मायके से अपने ससुराल गयी। इसी बीच शुक्रवार को उसका फंदे से लटकता हुआ शव मिला।
ससुराल वाले हुए फरार
सोनी को फंदे से लटकता देख, ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मौके पर आवश्यक पूछताछ की। इसी बीच मायके वाले भी मौके पर पहुंचें। फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया है। इस बाबत बबुरी पुलिस द्वारा बताया गया कि मायके वालों ने हत्या की अंदेशा जताते हुए तहरीर दिया है। सास और पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तथा पीएम रिपोर्ट से विवाहिता के मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।