UPDATE CHANDAULI NEWS: एक दामाद ने अपने ही सास-ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की हालत चिंताजनक है। पुलिस जांच में जुटी है।
सास-ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला
जनपद चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक दामाद ने अपने ही सास और ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद, मौके से फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था मे सास और ससुर को अस्पलाल भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होता देख दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: महिला की हत्या?
Chandauli news: मौत की हो निष्पक्ष जांच।
पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्रपुरा गांव में 53 वर्षीय सुभाष, अपनी पत्नी सितारा देवी के साथ रहते है। उनके बेटी की शादी सैदपुर में हुई थी। बुधवार को अचानक उनका दामाद घर आया। दामाद, अपने ससुराल में ही रुका रहा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को किसी बात को लेकर सास और दामाद के बीच कहासुनी हो गयी। आरोप है कि गुस्साए दामाद ने आपने सास पर हाथ उठा दिया। सुभाष के घर लौटने के बाद पत्नी ने दामाद की करतूत बताई। जिसपर सुभाष काफी नाराज हुआ और दामाद को खूब सुनाया।
दामाद ने खोया अपना आपा
आरोप है कि ससुर द्वारा खरी-खोटी सुनाए जाने पर दामाद, अपना आपा खो बैठा। उसने कहीं से कुल्हाड़ी उठाया और सास-ससुर पर हमला बोल दिया। उक्त हमले से सास और ससुर गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए। मौका देख दामाद फरार हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने घायल सुभाष और उनके पत्नी को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की हालत बिगड़ता देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों की स्थिति, चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाबत सदर पुलिस द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।